अखिलेश कैबिनेट में शामिल हुए दागी मंत्री

akhilesh yadav
लखनऊ। अपने सरकार की छवि सुधारने के साथ साथ लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी में जुटे यूपी की सपा सरकार ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 12 नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल किया है। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान 1 को कैबिनेट मंत्री और 11 को राज्यमंत्री पद का कार्यभार दिया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को प्रमोट करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

राजेन्द्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। राजेन्द्र चौधरी के अलावा बाहुबली नेता और अयोध्या से विधायक पवन पांडे को भी अखिलेश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वही दागी विधायक और गोंडा सीएमओ अगवा मामले में अभियुक्त विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। पंडित सिंह पर सीएमओ को अगवा करने और उनसे मारपीट करने का आरोप लगा था जिसके बाद उनकी कुर्सी चली गई थी लेकिन एकबार फिर से उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया गया है।

इसके अलावा मनोज पांडेय, अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर सपा को जीत दिलाने वाले गायत्री प्रजापति, विजय कुमार मिश्र, राम मूर्ति वर्मा, रामसकल गूजर, नीतिन अग्रवाल, योगेश प्रताप, आलोक कुमार साकिया और विजय बहादुर पाल को भी अखिलेश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। लेकिन कैबिनेट विस्तार के बाद उसमें बाहुबलियों और दागियों को जगह मिलने से अखिलेश सरकार की आलोचनाएं भी शुरु हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+