महाकुंभ की व्यवस्था की स्‍टडी कर रहे एमपी के मंत्री

संगम (इलाहाबाद)। मध्यप्रदेश के शहरी विकास मंत्री बाबू लाल गौर ने अपनी विभागीय टीम के साथ महाकुंभ का दौरा कर यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को तीर्थराज प्रयाग पहुंचे गौर ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और अपने विभाग के अधिकारियों के साथ महाकुंभ मेले की व्यवस्था का मुआयना किया।

इलाहाबाद जोन के मण्डलायुक्त देवेश चतुर्वेदी के साथ बाबू लाल गौर और नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एस़ सी़ एस़ परिहार की एक बैठक हुई जिसमें चतुर्वेदी ने मेले की पूरी व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया। गौर ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। वह मेले के लिए बनाए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष में गए और सुरक्षा की हर बारीकी को समझने की कोशिश की।

दरअसल, मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी हर बारह साल में कुंभ का आयोजन होता है। प्रयाग के बाद अगला महाकुंभ उज्जैन में होना है, जिसकी तैयारी में बाबू लाल गौर और नगरीय प्रशासन विभाग जुटा हुआ है। गौर और उनके विभागीय अधिकारियों के दौरे का मकसद प्रयागराज कुंभ की पूरी व्यवस्था को समझना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+