फेसबुक पर मनमोहन और मुलायम पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

PM Manmohan Singh and Mulayam Singh
नयी दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून डालने वाले युवक को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक

संजय चौधरी पर सोशल नेटवर्किंग साइट पर 'सांप्रदायिक और भड़काऊ' पोस्ट डालने का आरोप लगा है। आगरा के दयालबाग से पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरु कर दी है।

अपने फोसबुक अकाउंट पर संजय ने पीएम मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल और मुयायम सिंह के कुछ आपत्तिजनक कार्टून और पोस्ट डाले थे। जानकारी के मुताबिक, संजय चौधरी ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कई राजनीतिक हस्तियों से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट और कार्टून डाल रखे थे। जब पुलिस को इस बावत जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका लैपटॉप, सिम कार्ड और डाटाकार्ड भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि आगरा के किसी शख्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पीएम के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किया है। जांच में सही पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक ने अभिव्यक्ति की आजादी का गलत इस्तेमाल किया है। आगरा के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दुबे ने बताया कि इसके ऊपर भारतीय कानून और नियम के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएंगी।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब सोशल नेटवर्किग साइट पर टिप्पणी करने पर किसी की गिरफ्तारी हुई हो, इससे पहले भी पिछले साल मुंबई में शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे में आपत्तिजनक कॉमेट करने पर दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

बाद में विवाद बढ़ने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+