हत्या कर सरकटी लाश को तिहाड़ के सामने फेंकने वाले को फांसी

अदालत ने इस मामले में चंद्रकांत को 24 जनवरी को दोषी पाया था। इससे पहले सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने एक और मामले में चंद्रकांत झा को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उल्लेखनीय है कि चंद्रकांत झा पेशे से एक सब्जी बेचने वाला था।
इसने 2006-2007 में अमित, उपेंद्र और दिलीप की बेरहमी से कत्ल कर शव को तिहाड़ जेल के गेट के पास फेंक दिया था। इसने मामूली कहासुनी के बाद तीनों का कत्ल कर दिया था। चंद्रकांत झा पर ये भी आरोप लगा था कि उसने पुलिस को चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी कि पुलिस उसे पकड़े कर दिखाए। पुलिस ने उसे 20 मई 2007 को अलीपुर से गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications