राजनाथ की चेतावनी का इन पर नहीं होता असर!

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह उनकी आखिरी अपील है कि लोग पीएम पद को लेकर बयानबाजी ना करे। इसके बावजूद नेता नरेंद्र मोदी के समर्थन में लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। पहले यशवंत सिन्हा ने मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग की । बाद में उनके साथ कलराज मिश्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेता समर्थन में खड़े हो गए। इस बावत बयानबाजी करने से रोकने केलिए पार्टी अध्यक्ष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी लेकिन वही नेता पीएम प्रत्याशी को लेकर बोलने लगे। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा, मेनका गांधी और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे कई दिग्गज बीजेपी नेता पार्टी अध्यक्ष की चेतावनी का अनसुना कर मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे है।
बीजेपी नेता नरेन्द्र मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए उनकी उपलब्धियां गिनवा रहे है। बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि यशवंत सिन्हा काफी अनुभवी नेता हैं और वो कभी हल्की बात नहीं करते।ऐसे में अगर उन्होंने कहा है मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाया जाए तो वो उनके साथ है। मोदी पीएम उम्मीदवार बने ना बने लेकिन पार्टी अध्यक्ष की चेतावनी को अनदेखा कर बीजेपी नेताओं की ये बयानबाजी पार्टी नियमों के खिलाफ उनके अनुसाशनहीनता को दिखाता है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो 2014 का सपना उनके लिए सपना ही बनकर ना रह जाएं।












Click it and Unblock the Notifications