प्यार नहीं बारिश के पानी से भर गया दिल्ली का दिल

अधिकारी के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण शहर की सभी मुख्य सड़कों पर पानी भर गया जिसकी वजह से सड़कों में जाम लग गया। ट्रैफिक हेल्पलाइन के एक अधिकारी ने बताया, "हमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार सड़क जाम होने की सूचना मिल रही है। लक्ष्मी नगर और नजफगढ़ इलाके में सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया है जबकि महरौली और बदरपुर इलाकों से भी ऐसी ही शिकायतें आ रही हैं।"
शहर के विभिन्न इलाकों जैसे धौला कुंआ, नेहरू प्लेस, शक्ति नगर, रोहिणी, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट और विकास मार्ग व आईटीओ में यातायात अव्यवस्थित हो गया है। सुबह 8.30 बजे शहर में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई जबकि वातावरण में 100 प्रतिशत आद्र्रता रही।
सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री नीचे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications