हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बारिश, बादल फटने की आशंका
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार की सुबह शुरू हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वो अपने घरों से नहीं निकलें। साथ ही बादल फटने या बर्फबारी व ओले पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। इस वजह से दिल्ली का तापमान भी तेजी से गिर गया है। साथ ही दिल्ली में बारिश भी हो रही है।
उत्तर भारत में सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली, हिसका प्रभाव सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में देखने को मिला। हिमाचल के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई तो कहीं भारी बारिश। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी हो रही है, जबकि शिमला में बारिश। इसके अलावा कई अन्य शहरों में बारिश इतनी तेज़ है कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भी भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से गुलमर्ग से श्रीनगर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ठंड बढ़ गई है।
दिल्ली में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। अचानक हुई बारिश और घने बादलों के कारण लोग जगह-जगह अलाव जला कर हाथ सेक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications