मोदी पहले माफी मांगे, फिर कुंभ में शामिल हो: संत समाज

narendra modi
इलाहाबाद। कुंभनगरी में गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर में विवाद खड़ा हो गया है। महाकुंभ में संतों की होने वाली सम्मेलन में नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में संतों का एक गुट मोदी के इस सम्मेलन में शामिल होने के खिलाफ है। जबकि दूसरा तबका ऐसा भी है जो संगम में मोदी के स्वागत के लिए बेकरार है।

जो संत समाज इसका विरोध कर रहे है उनकी दलील है कि महाकुंभ धर्म के लिए है ना कि राजनीति के लिए। धर्म और राजनीति को एक-दूसरे से दूर रहना चाहिए। संत सामज के सदस्य स्‍वामी अधोक्षजानंद ने कहा कि कुंभ धार्मिक पर्व है इस धार्मिक कार्य में राजनीति को शामिल नहीं करना चाहिए। उनकी दलील है कि लोग कुंभ में धर्म के लिए आते हैं। ऐसे में राजनीति यहां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तो ये तक कह डाला कि जो लोग नरेन्द्र मोदी को इस सम्मेलन में बुलाना चाहते हैं, वो नकली संत हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को कुंब आने से पहेल गुजरात नरसं‍हार के लिए माफी मांगने चाहिए। वह जब तक उसका दंड नहीं भुगत लेते, तब तक उनका धर्म मंडप में कोई स्‍वागत नहीं है। गौरतलब है कि 7 फरवरी को कुंभ स्थल पर संत समाज का एक विशाल सम्मेलन होना है जिसमें बीजेपी क कई दिग्गज नेता शिरकत करने वाले है । अंदेशा ये भी लगाय जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+