'मुलायम को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता'

 Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाहा ने कहा है कि वर्ष 2014 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि जिस तरह से भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को सत्‍ता में आने से रोकने के लिये जिस तरह सपा उन्‍हें समर्थन दे रही है उसी तरह से लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री प्रोजेक्‍ट कर सपा का कर्ज उतारे।

रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी जैसी सांप्रदायिक पार्टी को सत्‍ता में आने से रोका है और कांग्रेस का साथ दिया है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चाहिए कि वह सपा का कर्ज उतारे और मुलायम सिंह को देश के अगले प्रधानमंत्री के लिये अपना समर्थन करे क्‍योंकि कांग्रेस पर सपा का समर्थन का कर्ज है।

रामआसरे कुशवाहा ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की अन्‍य क्षेत्रीय दलों से बातचीत हो चुकी है और कुछ क्षेत्रीय दल मुलायम सिंह को तीसरे मोर्चे का नेता मानने को तैयार हैं। कुशवाहा ने कहा कि अगर कांग्रेस भी अपना कर्ज उतारे तो मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्‍होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस और भाजपा के भ्रष्‍टाचार से तंग आ चुकी है और अब वो तीसरे मोर्चे की सरकार चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+