फेसबुक पर साढ़े सात करोड़ फेक अकाउंट

फेसबुक ने अपनी इस रिपोर्ट में जानकारी देते हुए कहा है कि फेसबुक इस वक्त कुल 1,06 बिलियन (1.06 अरब) अकाउंट हैं। इनमें साढ़े सात करोड़ फर्जी खाते हैं। इन खातों में दी गई जानकारी सही नहीं हैं। फेसबुक ने अपनी रिपोर्ट में इन बोगस अकाउंट को तीन कैटेगरी में बांटकर उसे चिन्हित किया है। बोगस अकाउंट को चिन्हित करने के लिए तीन कैटेगरी डुप्लीकेट अकाउंट, मिस क्लासीफाइड अकाउंट और अनडिजाइरएबल अकाउंट में बांटा है। फेसबुक ने कहा कि हम ऐसे यूजर्स की भी जांच की है जिन्होंने एक से ज्यादा अकाउंट बना रखे हैं। फेसबुक की मानें तो ऐसा करना फेसबुक की नियम और शर्तों के उलट है।












Click it and Unblock the Notifications