CWG घोटाला: सुरेश कलमाड़ी पर आरोप तय, 20 फरवरी से सुनवाई

धारा 420, 120B, 201, 467, 468, 471, 506 के तहत आरोप तय किए गए हैं। मालूम हो कि विशेष सीबीआई न्यायधीश रविन्द्र कौर ने दस जनवरी को आरोप तय करने के लिये चार फरवरी की तारीख तय की थी। कलमाडी के अलावा उनके सहयोगी रहे ललित भनोट पर 141 करोड़ रुपये के करार में वित्तीय अनियमितता बरतने के कारण इस मामले में जेल की सजा भी काटनी पड़ी है। दोनों जमानत पर रिहा हैं।
अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर कलमाडी और अन्य 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षडयंत्र के आरोप तय किए जाएंगे। ये आरोप आठ व्यक्तियों और तीन कम्पनियों के खिलाफ तय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications