मनमोहन सिंह और गुजराल भी तो पाकिस्तान से ही आये थे: रविशंकर
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद द्वारा एक सभा में ये कहना कि सत्ता की लालच में लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान से भारत आये थे पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वो शकील अहमद के बयान का समर्थन करती है या नहीं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि शकील अहमद के बयान आधारहीन हैं। उन्होंने कहा है कि चुकि शकील अहमद कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं इलिये कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि क्या ये बयान पार्टी का आधिकारिक बयान है। id="toptextpromo">रविशंकर
प्रसाद ने कहा कि शकील अहमद ऐसा बयान देकर आखिर साबित क्या करना चाहते हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खुद वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंद्र कुमार गुजराल भी पाकिसतान से आये थे। ऐसे में आडवाणी को निशाना बनाने का क्या मतलब है। मालूम हो कि कांग्रेस नेता शकील अहमद ने भाजपा के पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी पर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि आडवाणी सत्ता के लालच में भारत आए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जन्में आडवाणी हिन्दुओं की सेवा के लिए बल्कि सत्ता की लालच में पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शकील
अहमद ने अपनी तल्ख जुबान में आडवीणी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो पाकिस्तान में ही जन्मे, वहीं पढ़ाई भी की लेकिन जब लॉ की पढ़ाई के लिए मुंबई आए तो उन्हें यहां की सत्ता से लालच हो गया और वो यहीं बस गए। बीजेपी नेता आडवाणी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर आडवाणी के मन में हिन्दुओं की सेवा करने का इतना ही भाव है तो उन्हें पाकिस्तान में रहकर ही वहां के हिन्दुओं की सेवा करनी चाहिए थी।











Click it and Unblock the Notifications