मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन इमारत ढही, 9 की मौत

मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। घायलों को चिकित्सालय भेजा जा रहा है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका है। राहत व बचाव कार्य जारी है। रात को मिले अपडेट के मुताबिक वेयर हाउस की दीवार के ढहने के बाद दबे मजदूरों में 9 लोगों की मौत हो गई है।
मरने वालों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल स्पष्ट संख्या नहीं दी गई है। राहता एवं बचाव कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिये जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब करीब 100 मजदूर दीवार के करीब बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक दीवार ढह गई और उसके नीचे बड़ी संख्या में मजदूर दब गये।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications