कलमाड़ी पर आरोप पत्र से भाजपा में खुशी

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी जहां सुरेश कलमाडी के खिलाफ देरी से ही सही, आरोप तय किए जाने का स्वागत करती है, वहीं यह शुंगलू समिति की अन्य अनुशंसाओं के बारे में भी जानना चाहती है, जिसका गठन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रपट की जांच करने के लिए किया था।"प्रसाद ने कहा, "शुंगलू समिति ने शीला दीक्षित सरकार की निष्क्रियता तथा सांठगांठ को लेकर गम्भीर टिप्पणी की थी।"
उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह ने सदन को आश्वस्त किया था कि शुंगलू समिति के निष्कर्षो एवं अनुशंसाओं पर उचित कदम उठाए जाएंगे। भाजपा जानना चाहती है कि क्या प्रधानमंत्री केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी से सम्बंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं ईमानदार जांच करने देंगे?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications