आसाराम बापू पर फिर गहराया विवाद, कार्यक्रम के दौरान भक्त की मौत

परिवार वालों का आरोप है कि राहुल संत आसाराम को नकली दवाईयां बनाने वाले कुछ लोगों के नाम बताने वाला था, लेकिन जब उनलोगों को इस बात की खबर मिली तो उन्होंने राहुल को जहर देकर मार दिया। दरअसल 21 साल का राहुल जबलपुर में संत आसाराम बापू के कार्यक्रम में प्रवचन सुनने आया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिवारवालों के मुताबिक राहुल ने उनसे पोन पर बताया था कि उसने कार्यक्रम के दौरान ही फुल्की खाई थी जिसके बाद उसे उल्टियां आनी शुरु हो गई। उन्होंने बताया कि मरने से पहले उसने अस्पताल से फोन करके बताया था कि वो जानता है कि उसे किसने जहर दिया है, लेकिन वो किसी का नाम ले पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि उनका बेटा नकली दवाईयां बनाने वालों के बारे में जानता था और वो इस बात की जानकारी आसाराम बापू को देने वाला था। पुलिस ने परिवारवालों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है लेकिन उसे राहुल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आपको बता दे कि इससे पहले भी आसाराम बापू के आश्रम में दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसका मामला अबतक चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications