फिर बढ़ सकता है रेल किराया, रेलमंत्री ने दिए संकेत

15 दिनों में दूसरी बात रेल किराए में बढ़ोतरी के मुद्दे पर रेलमंत्री ने कहा कि घाटे की भरपाई के लिए किराए में बढ़ोतरी करना जरूरी है। रेलमंत्री पवन बसंल ने कहा कि हाल में बढ़े किराए से रेलवे को एक साल के भीतर 6600 करोड़ की आमदनी होगी लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होनी की वजह से रेलवे का 3300 करोड़ रुपया सिर्फ डीजल के दाम चुकाने में चला जाएगा । ऐसे में किराया बढ़ाने के अलावा उनके पास कोई और जरिया नहीं है जिससे की इस घाटे को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि रेलवे के पुराने प्रोजेक्टों को पूरा करने और नए प्रोजेक्टों को शुरु करने के लिए पैसा चाहिए जिसे केवल यात्री किराया बढ़ाकर पूरा किया जा सकता है। अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए रेलमंत्री ने कहा कि तेज कंपनियों ने डीजल के दाम में 45 पैसें की भड़ोतरी की है और प्रेट्रोलियम मंत्री विरप्पा मोइली ने ये संकेत दिए है कि हर महिने कीमतों में 40 से 50 पैसे की वृद्धि की जाएंगी। ऐसे में रेलवे को घाटे से ऊबारने के लिए किराया बढ़ाना जरुरी हो गया है। गौरतलब है कि सरकार ने 9 जनवरी को रेलवे के सभी श्रेणियों का किराया बढ़ाया था जो 21 जनवरी से लागू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications