हाथ में रखिए डंडा तब सुनेंगे अधिकारी: आजम खान

azam khan
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही क्रिकेट मैच खेल कर नौकरशाहों और सरकार के बीच मेल मिलाप बढ़ाने की कोशिश कर रहे हो लेकिन उनके ही मंत्रियों का विचार उनसे अलग है। अपनी बेबाक अंदाज के लिए पहचाने वाले आजम खान का मामना है कि यूपी के अधिकारी प्यार की भाषा नहीं समझते उन्हें सिर्फ डंडे की जुबान से समझाया जा सकता हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए यूपी के नागरिक विकास मंत्री आजम खान ने अपनी ये राय जगजाहिर की। प्रदेश के अधिकारियों को लथाड़ते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों की आदत काफी बिगड़ चुकी है। उन्हें कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी के अधि कारी ना तो आपके रिश्तेदार है और ना ही मेरे। अगर आप हाथ में डंडा रखिए तो ही वो आपकी बात सुनेंगे। कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पीठ खुद थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि मैं कुंभ मेले के दौरान अधिकारियों पर डंडे चला रहा हूं तभी सब ठीक-ठाक चल रहा है, वरना अगर उन्हें छोड़ दिया जाए तो उन्हें सिर्फ अपने प्रमोशन और पोस्टिंग से चिंता है।

अपीन तल्ख जुबान में आजम खान ने कहा कि अधिकारियों को केवल डंडे की बल पर ही सीधा रखा जा सकता है। यूपी में अधिकारियों से केवल सख्ती के साथ ही काम करवाया जा सकता है। आजम खान की बदजुबानी पहले मायावती और विपक्ष के खिलाफ ही चलती थी लेकिन अब तो वो अपने अधिकारियों तक को भी नहीं छोड़ते। अपने ही अधिकारियों के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को आए सात महिनें हो गए लेकिन अबतक अधिकारियों के रवैये में सुधार नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+