भारतीय सैनिकों ने नहीं काटे पाकिस्तानी सिपाहियों के सिर: एंटोनी

मालूम हो कि बीते 6 जनवरी को एलओसी पर भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी जवान को मार गिराने और उसके दो दिन बाद यानी कि 8 जनवरी को पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय जवानों की बेरहमी से हत्या करने के बाद दोनो देशों के बीच तनाव की स्थिति व्याप्त है। दोनों देशों के बीच व्यापर संबंध में भी खासा असर दिखा है। मालूम हो कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 2 भारतीय जवानों की हत्या की और उसके बाद हैवानियत दिखाते हुए एक सिपाही की सिर काट कर अपने साथ ले गये।
इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे सिपाही के शव को क्षत विक्षत कर दिया था। घटना के बाद उपजे तनाव को दूर करने के लिए दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच एलओसी पर 2003 से जारी युद्धविराम आगे भी जारी रखने पर सहमति बनी थी। वहीं इस संबंध में एक खुलासा भी हुआ है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से लश्कर के आतंकी ने भारतीय जवान का सिर काटा था जिसे पाकिस्तान ने 5 लाख रुपये का इनाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications