भाजपा-संघ की बैठक खत्म, पीएम पद के लिये मोदी के नाम पर फैसला नहीं

प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का नाम घोषित करने के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि फिलहाल नरेन्द्र मोदी के नाम पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड के गठन के बाद ही इस मसले पर विचार होगा। राजनाथ ने कहा कि संसदीय बोर्ड के गठन अभी फैसला नहीं हुआ है। मालूम हो कि संसदीय बोर्ड ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी के नाम तय करने पर फैसला लेगा। नितिन गडकरी का इस्तीफा और राजनाथ के नए अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी की ये पहली बड़ी और अहम बैठक है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने भी कहा कि बैठक में पीएम उम्मीदवारी पर किसी तरह की चर्चा नहीं हो रही है। सही समय पर इसका फैसला होगा। नरेंद्र मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर नायडू ने कहा कि मोदी योग्य नेता हैं और बीजेपी में योग्य उम्मीदवारों की कमी नहीं है। मालूम हो कि शिवसेना ने आज कहा है कि एनडीए जल्द से जल्द प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शिवसेना सुषमा स्वराज के नाम को लेकर अड़ी हुई थी। इसके पीछे सेना का कहना था कि उनके दिवंगम संस्थापाक बाला साहेब ठाकरे की भी यही इच्छा थी। मगर शिवसेना ने अब साफ कर दिया है कि वो विकल्प के साथ तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications