प्रधानमंत्री ने जस्टिस वर्मा को लिखी चिट्ठी, सुझाव के कहा 'थैंक्यू'

Prime Minister Manmohan Singh
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जस्टिस जेएस वर्मा को चिठ्टी लिखकर उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए सुझाए गए सजा की सिफारिश पर जल्द अमल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने अपने लिखे खत में जस्टिस वर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उन्होंने इतने संवेदनशील मुद्दे को समझते हुए केवल 30 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप दी। पीएम मनमोहन सिंह ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी रिपोर्ट में महिलाओं से जुड़े कई पहलुओं को बारीकी से समझा गया है और इस बावत सही सलाह भी दी गई है। सरकार जल्द ही उनकी सिफारिशों पर अमल करेंगी।

गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप के बाद केन्द्र सरकार ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के निपटारे और उसमें बदलाव लाने के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई थी । जिसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जेएस वर्मा को इसकी कमान सौंपी गई थी। वर्मा कमिटी ने एक महिनें के अंदर ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में महिला सुरक्षाके लिए सरकार से कई कदम उठाने की सिफारिश की गई है। इनमें यौन उत्पीड़न और हिंसा से निपटने और पीड़ितों को तेजी से न्याय दिलाने के लिए नया कानून बनाने की मांग की गई है।

वर्मा कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनकी सिफारिशों कानून बदलाव की बाद भी कही है। इस बावत उनकी कमिटी को एक महिनें के अंदर 80 हजार सुझाव मिले थे। वही उन्होंने दिल्ली गैंगरेप के बाद दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस के रवैये पर अपना रोष भी जताया था। फिलहाल ये कमिटी अपना रिपोर्ट सौंप चुकी है। अब देखने वाली बात है कि सरकार कबतक उनकी सिफारिशों पर अमल करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+