दिल्ली: गश्त पर निकले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को ट्रक से कुचलने की कोशिश

उनके साथ एक हवलदार भी मौजूद था। तभी तेज रफ्तार से आ रही हरियाणा नंबर की एक ट्रक ने डीएनडी फ्लाईओवर पर उन्हें कुचलने की कोशिश की। इस हादसे में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर गर्ग बाल-बाल बच गये। उसके बाद भागते हुए ट्रक को पकड़ने के लिये पुलिस की दो गाडियों पने पीछा किया मगर ड्राइवर और उसका साथी ट्रक छोड़ कर यमुना किनारे के खेतों में कूद गए और फरार हो गए।
आला अधिकारियों ने बताया कि बीटिंग रीट्रीट समारोह के बाद गर्ग और अन्य ऑफिसर डीएनडी फ्लाईओवर पर आज कल लग रहे जाम का जायजा लेने गए थे। गर्ग के मुताबिक वे यह आंकना चाहते थे कि नए इंतजाम की वजह से लग रहे जाम को किस तरह कम से कम किया जा सकता है। रात के लगभग 9 बजे का समय था। दिल्ली सीमा के पास एक ट्रक को रोका गया। यह ट्रक नो एंट्री खुलने से पहले ही दिल्ली में एंटर हो गया था।
ट्रक चालक से अभी इस संबंध में पूछताछ की ही जा रही थी कि उसने जवाब देते-देते ट्रक उपर चढ़ा देने के अंदाज में आगे बढ़ा दिया। सत्येन्द्र गर्ग के अनुसार वह किसी तरह खुद को झटके से पीछे करने में कामयाब हो गये। उन्होंने बताया कि उनके और ट्रक के बीच महज सेंटीमीटर भर का फासला रह गया था।
उसके बाद भागते हुए ट्रक को पकड़ने के लिये पुलिस की दो गाडियों पने पीछा किया मगर ड्राइवर और उसका साथी ट्रक छोड़ कर यमुना किनारे के खेतों में कूद गए और फरार हो गए। छानबीन पर पता चला कि ट्रक हरियाणा में रजिस्टर्ड है। बस क्या था मालिक और चालक की पहचान कर ली गई और मालिक को गिरफ्तार भी कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications