लेखक आशीष नंदी को पुलिस ने भेजा समन,मामला दर्ज

नंदी को अब वापस जयपुर आकर पुलिस के सामने अपना पक्ष रख ना होगा। पुलिस ने इस एफआईआर में आशीष नंदी और साहित्य समारोह के आयोजक संजोय रॉय को मुख्य आरोपी बनाते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। राजय्थान पुलिश ने आयोजकों को इदायत दी है कि मालमे की जांच पूरी होने तक शहर छोड़कर ना जाए।जांच टीम ने आयोजकों से आशीष नंदी के पैनल डिस्कशन वाले विडियो फुटेज भी मांग ली है।
गौरतलब है कि जयपुर साहित्य सम्मेलन के दौरान लेखक और साहित्कार आशीष नंदी ने अपने बयान में ओबीसी और एससी एसटी के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि ये अभद्र और असंस्कृत है लेकिन सच है कि देश में एससी, एसटी और ओबीसी केकारण भ्रष्टाचार फैल रहा है। नंदी के इस बयान के बाद चारों ओर से उनके खिलाफ बयानों का दौर शुरु हो गया था। बाद में बवाल बढ़ने के बाद आशीष नंदी के खुद लोगों से माफी मांगी थी, लेकिन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस बयान के बाद लोग नंदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति मंच के अध्यक्ष राजपाल मीणा ने आशीष नंदी और समारोह के आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications