लोकपाल पर सोनिया और सरकार जनता को भटका रही है: अन्ना
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सशख्त लोकपाल बिल को लेकर लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी अन्ना हजारे बुधवार को पटना के गांधी मैदान में रैली करने वाले हैं। पटना निकालने से पहले अन्ना हजारे ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। लोकपाल मुद्दे पर सोनिया और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि वो देश के लोगों को जगाने के लिये आगामी डेढ़ साल तक पूरे देश का दौरा करेंगे। कैबिनेट में लोकपाल बिल रखे जाने से दो दिन पहले अन्ना हजारे ने सोनिया गांधी और केंद्र सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
अन्ना ने कहा कि 2 सालों में जनलोकपाल कानून को लेकर सरकार ने कई आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कानून नहीं बन सका। मालूम हो कि सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे को आश्वासन दिया है कि आने वाले संसद के बजट सत्र में सरकार लोकपाल बहिल को पेश कर उसे दोनों सदनों में पारित करा लेगी।













Click it and Unblock the Notifications