आशीष नंदी के बयान के बाद आयोजकों से पूछताछ

जांच टीम ने आयोजकों से आशीण नंदी के पैनल डिस्कशन वाले विडियो फुटेज भी मांग ली है। अल्पसंख्यकों के खिलाफ बयान देने के बाद नंदी पर आईपीसी की धारा 506 और एससी एसटी काकनून की धारा 310 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विडियो फुटेज और आयोजकों के बयान के बाद अगर नंदी के खिलाफ आरोप सच साबित होते है तो उनपर इन धाराओं के तहत काररवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि जयपुर साहित्य सम्मेलन के दौरान लेखक और साहित्कार आशीष नंदी ने अपने बयान में ओबीसी और एससी एसटी के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि ये अभद्र और असंस्कृत है लेकिन सच है कि देश में एससी, एसटी और ओबीसी के कारण भ्रष्टाचार फैल रहा है। नंदी के इ स बयान के बाद चारों ओर से उनके खिलाफ बयानों का दौर शुरु हो गया था। बाद में बवाल बढ़ने के बाद आशीष नंदी के खुद लोगों से माफी मांगी थी, लेकिन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस बयान के बाद लोग नंदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications