ब्राजील: नाइटक्लब में मरने वालों की संख्या 233 पहुंची
बैंगलोर। एक बड़ी और दुखद खबर ब्राजील से हैं जहां के सांता मारिया के नाइट क्लब में आग लग जाने से भारी क्षति हुई है। इस भयानक दुर्घटना में करीब 233 लोगों के मौत की खबर है तो वहीं 200 से ज्यादा घायल बताये जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह घटना 'किस' नाइटक्लब की है। 233 लोगों के मरने की पुष्टि तो हो गयी है लेकिन करीब 20 लोग अभी भी नाइटक्लब के अंदर आग की चपेट में हैं जिसके कारण मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मरने वालों में छात्रों की संख्या ज्यादा है। यह घटना रविवार सुबह ढाई बजे की है
एजेंसी की मुताबिक छात्रों ने नाइटक्लब में एक पार्टी का आयोजन किया था, इसी दौरान स्टेज पर कुछ मोमबत्ती जलायी गयी लेकिन थोड़ी ही देर में मोमबत्ती गिर गयी और आग लग गयी और धीरे-धीरे उसने बहुत सामानों को अपनी आग की चपेट में ले लिया और अचानक से पूरे क्लब में भयानक आग लग गयी जिसने बहुतों की जीवन लीला समाप्त कर दी।
एजेंसी ने कहा कि लोगों की मौत जलने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। कहा यह भी जा रहा है पार्टी के कारण नाइटक्लब में उसकी क्षमता से ज्यादा के लोग भी थे जो भी लोगों की मौत का एक बड़ा कारण है।













Click it and Unblock the Notifications