भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार और बस सेवा शुरु

India and Pakistan
श्रीनगर। भारत-पाक सीमा पर विवाद के बाद दोनों देशों के बीच बंद व्यापार और बस सेवा को एकबार फिर से शुरु हो गई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ से पाकिस्तान के रावलपिंडी तक आज से बस सेवा शुरु कर दी गई है। भारत से 80 यात्रियों को लेकर तीन बसों का जत्था पाकिस्तान के रावलपिंडी के लिए रवाना हो चुका है।

8 जनवरी को भारत-पाक सीमा पर तनाव के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव पैदा हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच व्यापार और बस सेवा रोक दी गई थी। बस सेवा पर रोक लगने के बाद से दोनों देशों के सैकड़ों यात्री एक-दूसरे के देशों में फंसकर रह गए थे। इस बस सेवा के शुरु होने के बाद पहले उनलोगों को ही इसमें सफर का मौका दिया जा सरहा है जो दोनों देशों की सीमाओं पर फंसे हुए है।

सरकार ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए बस और व्यापार सेवा दुबारा से शुरु करने का फैसला लिया है, इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर नियंत्रण रेखा पर संदभावना जाहिर करते हुए दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। ये इस बात को दर्शाता है कि अब सीमा पर तनाव कम हो रहा है । ऐसे में व्यापार और बस सेवा को शुरु कर दोनों देशों के बीच रिश्तों को मधुर बनाने की कवायत शुरु कर दी गई है। बस सेवा के बाद जल्द ही भारत और पाक के बीच ब्यापार के रासेते भी खोल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि 8 जनवरी की घटना के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ के पास चक्कां-दा-बाग नियंत्रण रेखा पर लगे दरवाजे को खोलने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+