सुपर चोर बंटी पुणे के होटल से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बंटी चोर ने कथित तौर पर नायर के घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस उपकरणों को बंद कर दिया और लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान चुराकर उनकी 28 लाख की एसयूवी कार लेकर फरार हो गया। बंटी पर देशभर में सैकड़ों मामले दर्ज हैं और सिर्फ दिल्ली में ही उसके खिलाफ 300 केस दर्ज हैं।
पुणे पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि बंटी को पूछताछ के लिये केरल पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा। मालूम हो कि सुपर चोर बंटी के जीवन पर साल 2008 में एक बॉलीवुड फिल्म ओए लकी ओए भी बन चुकी है। इतना ही नहीं वह 2010 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी हिस्सा ले चुका है।












Click it and Unblock the Notifications