64 वें गणतंत्र दिवस पर प्रणब दा ने पर फहराया तिरंगा
ध्वजारोहण के बाद ही राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड का भव्य नजारा दिखाई दे रहा है, जिसमें देश की ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस रोमांचक और अद्भूत नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं।
ध्वाजारोहण से पहले राष्ट्रपति ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिस समय तिंरगा फहराया, उस समय हर किसी के चेहरे पर एक मु्स्कुराहट थी जो गवाही थी कि हर किसी को इस तिंरगे की आन, बान और शान का महत्व पता है। इस समय राजपथ का दृश्य एकदम मनोरम है, अपने-अपने प्रांत की संस्कृति को प्रस्तुत करती झांकियां देखकर हर कोई प्रसन्नचित है।
हर व्यक्ति इस अद्भूत दृश्य को देखकर वशीभूत हो गया। वाह शब्द के अलावा किसी के मुंह से कुछ नहीं निकल रहा है। देश के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कई गणमान्य मंत्री इस समय राजपथ पर इस मनोरम दृश्य का आंनद उठा रहे हैं।
आपको बता दें कि आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। जल, थल औऱ वायु तीनों ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध है। गणतंत्र दिवस समारोह के बीच में राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के आसमान में कोई भी हवाई-जहाज औऱ हेलिकॉफ्टर नहीं उड़ेगा।
दिल्ली पुलिस ने पूरे राजपथ मार्ग पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं और करीब 20-25000 जवानों की तैनाती की गयी है जो कि हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखेंगे। दिल्ली बार्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। दिल्ली के 9 मैट्रो स्टेशन भी आज गणतंत्र दिवस के दौरान बंद रहेंगे।
वैसे देश के इस पावन पर्व पर वनइंडिया परिवार भी आप सभी देशवासियों को तहे दिल से बधाई देता है। आप भी अपने बधाई संदेश देशवासियों को दे सकते हैं अपनी संदेशों को नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।













Click it and Unblock the Notifications