अब किसी भी ट्रेन में नहीं होगी पेंट्री कार!

उन्होंने बताया कि इन रसोईघरों में स्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार किया जायेगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पेंट्री कार का इस्तमाल अब खाना बनाने के लिये नहीं किया जायेगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उसकी जगह पर यात्री बोगी का इंतजाम किया जाये। हालांकि एक पेंट्री की एक बोगी होगी जिसमें खाने की जगह पर चाय और सूप तैयार किया जायेगा। आपको बताते चलें कि देश की 302 मेल एवं एक्सपेस ट्रेनों में यात्रियों के लिए भोजन तैयार कर प्रदान किया जाता है। इसमें राजधानी, दुरंतो एवं शताब्दी ट्रेनों में 91 हजार लोगों के लिए भोजन शामिल हैं।
वहीं दूसरी तरफ रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने रेलवे में मिलने वाले खाने की शिकायतों को लेकर एक अहम कदम उठाते हुए टोल फ्री नबंर जारी किया है। इस नबंर पर आप ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते है। रेलवे ने खानों से संबिधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800111321 जारी किया है। इस नबंर को डायल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। रेलवे का यह टोल फ्री नबंर सुबह के 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चालू रहेगा। दरअसल आए दिन ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर खाने की क्वालिटी, अधिक पैसे वसूली और कम खाने परोसने की शिकायत मिलती रही है। रेलवे ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ये टोल फ्री नबंर जारी किया है। 18 जनवरी से चालू किए गए इस नबंर पर अब 26 शिकायतें दर्ज की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications