भारत को शर्मसार होकर कश्मीर छोड़ना ही पड़ेगा: हाफिज सईद

भारत में मोस्ट वांटेड इस आतंकी ने कहा है कि कश्मीर को प्राप्त करने तक हमारी जंग जारी रहेगी। उसने भारत की सेना पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत की फौज ने हमेशा से ही कश्मीर के लोगों का शोषण किया है जबकि पाकिस्तान हमेशा से ही कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है।
उसने भारत को दुश्मन बताते हुए कहा है कि जब तक भारत कश्मीर को पाक के हवाले नहीं कर देता है तब तक वह चुप नहीं बैठेगा। उसने धमकी दी है कि पाक अधिकृत कश्मीर की विधानसभा में एक प्रस्ताव रखा जाएगा जिसमें संयुक्त राष्ट्र से भारत के हिंदू आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी।
इसके पहले भी हाफिज सईद ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान का पक्ष लेते हुए कहा था कि अाखिर भारत ने मान ही लिया कि वहां हिंदू आतंकवादी संगठन सक्रिय है। उसने पाक सरकार से कहा था कि वह यूएन से बात कर भारत को एक आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने को कहें। सईद ने यह भी कहा है कि कश्मीर विवाद दुनिया के सबसे बड़े विवादों में से एक है और इसका निपटारा किया जाना चाहिए। वह भारत से पाकिस्तान की जंग को ही एक मात्र विकल्प बताता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications