शिंदे ने जल्दबाजी में दिया आतंकवादी वाला बयान: मायावती

मायावती ने कहा कि बयानबाजी से अच्छा होता कि इस बात का फैसला अदालत पर छोड़ दिया जाता। मायावती ने कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को बिना तथ्य इस बात को प्रस्तुत कर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहंचानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह मामला उन्ही के विभाग से संबंधित है और संभवत: उनके पास तथ्य भी होंगे। अब अगर वह सही हैं तो उसे अदालत में रख देते तो अच्छा रहता उन्हें जल्दबाजी में बयान नहीं देना चाहिए था।
मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और भगवा को आंतक कहने वाले बयान को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ एक विवादास्पद बयान दे डाला था। उन्होंने कहा था कि हमें इनवेस्टिगेशन के आधार पर जो भी जानकारियां मिली हैं उनके आधार पर यह पता चला है कि भाजपा और आरएसएस अपने ट्रेनिंग कैम्पों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होने कहा कि एक तरफ हम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना चाहते हैं वहीं ये लोग धार्मिक उन्माद को बढ़ावा दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications