ट्रेन में मिलने वाले घटिया खाने पर डायल करें '1800111321'

इस नबंर को डायल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। रेलवे का यह टोल फ्री नबंर सुबह के 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चालू रहेगा। दरअसल आए दिन ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर खाने की क्वालिटी, अधिक पैसे वसूली और कम खाने परोसने की शिकायत मिलती रही है। रेलवे ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ये टोल फ्री नबंर जारी किया है। 18 जनवरी से चालू किए गए इस नबंर पर अब 26 शिकायतें दर्ज की जा चुकी है।
रेलवे से आश्वासन देते हुए कहा है कि इस नबंर पर मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इस नबंर और इस सुविधा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ट्रेन की कोचों और रेलवे स्टेशनों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा के बारे में जान सके। वही रेलवे ने ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर मिलने वाली खाने की क्वालिटी की निगरानी के लिए मोबाइल दस्ते भी बनाए गए है। रेलवे के इस कदम के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है, क्योंकि रेलवे में ऊंचे दामों पर घटिया क्वालिटी का खाना मिलना आम बात है।












Click it and Unblock the Notifications