NRHM घोटाले के आरोपी प्रदीप शुक्ला की बेटी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक प्रवीण शुक्ला एयर इंडिया के विमान से न्यूयार्क जाने की तैयारी में थी, कि अचानक इमिग्रेशन ऑफिसर ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि ५ करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में प्रदीप सुक्ला समेत यूपी के कई आलाधिकारी पुलिस की हिरासत में है। यूपी की इतिहास में एनआरएचएम अपनी सरह का पहला मामला है जिसमें सरकार से लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें के कई आलाधिकारी शामिल है।
इस घोटाले के तार ऊंचे तबके पर बैठे कई ऐसे लोगों से जुड़े है जो समाज के लिए काफी सम्मानित माने जाते है। इस घोटाले की चपेट में आकर कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस घोटाले की छींटे प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की मुखिया मायावती के दामन पर भी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications