आतंकी हेडली के प्रत्‍यर्पण पर अमेरिका ने भारत को किया इंकार

David Headly
वाशिंगटन। अमेरिका ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली को भारत को सौंपने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि भारत ने आतंकी हेडली के प्रत्‍यर्पण की अमेरिका से मांग की थी। इसके अलावा अमेरिका में जन्‍में आतंकी हेडली को अमेरिकी सरकार द्वारा 30 से 35 साल की सजा दिये जाने का अनुरोध किया गया है। इस पर अटार्नी जनरल गैरी एस शप्रियो ने कहा है कि हेडली ने अमेरिकी अधिकारियों को आतंकी संगठनों से जुड़ी कई जानकारियां भी दी, जो आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाई करने में अमेरिका की मदद करेंगी।

अटार्नी जनरल ने कहा कि मुंबई में 26/11 को हुए हमले में उसने बड़ी भूमिका निभाई है। जिसमें 164 लोग मारे गये थे। लेकिन उसने हमें जानकारियां देकर हमारी मदद भी की अत: उसके लिए 30-35 साल की सजा सही रहेगी। उन्‍होने यह बातें अपने 20 पृष्‍ठीय दस्‍तावेज में कही।

हेडली द्वारा दी गई जानकारियों के सम्‍बंध में उन्‍होने कहा कि उसने हमें लश्‍कर ए तैयबा से जुड़े व्‍यक्तियों, ढांचों, तरीकों और क्षमताओं के साथ ही इस संगठन की योजनाओं की भी जानकारी दी है। उसने सात अन्‍य के खिलाफ भी आपराधिक आरोप दाखिल करने में मदद की है। उसने भारत के अधिकारियों से भी इस सम्‍बंध में सात दिनों तक बात की और अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया।

उसके सहयोगों को देखते हुए हमने उसे आजीवन कारावास की सजा नहीं दी। हम उम्‍मीद करते हैं कि वह आगे भी हमारी मदद करता रहेगा। 26 नवंबर 2011 को हुए मुंबई हमले में 4 अमेरिकी नागरिक भी मारे गये थे। जिसके आधार पर उसे आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+