23 दिन बाद मिला भारतीय छात्र का शव
लंदन। नये वर्ष की पूर्व संध्या पर लापता हुए भारतीय छात्र का शव पुलिस को मैनचेस्टर की एक नहर में मिला। मृत 18 वर्षीय छात्र सौविक पाल बैग्लोर का निवासी था जो कि मैनचेस्टर मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय का छात्र था। वह इंजीनियरिंग का छात्र था। जो कि नये वर्ष की पूर्व संध्या पर लापता हो गया था।
छात्र की मौत के कारणों की जांच कर रही मैनचेस्टर पुलिस के मुताबिक सौविक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। अत: पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई थी।

इस पर मैनचेस्टर की पुलिस की गुप्तचर कोलिन लर्किन का कहना है कि हमें छात्र के परिवार से पूरी हमदर्दी है और हम उन्हें हरसंभव मदद करेंगे। सौविक को अंतिम बार नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक नाइट क्लब में देखा गया था। जिसके बाद 1 जनवरी को उसके रूम मेट द्वारा इसकी सूचना दी गई थी। छात्र की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव उसके पिता को सौंप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications