गृह मंत्री शिंदे के बयान भाजपा का विशाल प्रदर्शन कल

BJP Flag
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिन्दू आतंकवाद के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नही देश के नागरिकों में भी भारी रोष है। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता यूपीए सरकार एवं केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के वक्तवय के विरोध दिनांक 24 जनवरी प्रात: 11 बजे नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करायेंगे।

महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हिन्दू आतंकवाद तो पूर्व गृह मंत्री पी चितम्बरम ने भगवा आतंकवाद का राग अलाप रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी यूपीए सरकार को चेतावनी देते हुए कहना चाहती है कि हिन्दु कभी भी आतंकी नही रहा, वह सदैव राष्ट्रवादी रहा इसलिये हिन्दु आतंकवाद तथा भगवा आतंकवाद को बदनाम करने की कोशिश इस सरकार को बंद करनी चाहिए अन्यथा परिणाम गम्भीर हो सकते है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं ने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान की घोर निन्दा करते हुए इसे देश के लिए खतरनाक बताया।

गृह मंत्री के बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे स्वयं देश की जनता एवं हिन्दु समाज से क्षमा मांगे। मालूम हो कि सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि संघ देश में आंतकवाद फैलाने का काम करता है। इतना ही नहीं शिंदे ने यह भी कहा था कि संघ देश में आतंकवादी बनाने का कारखाना चलाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+