मैनें कभी नहीं कहा कि मैं प्रधानमंत्री को पी‍टूंगी: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
कोलकाता। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दिये गये अपने बयान से पलटते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं प्रधानमंत्री को पीटूंगी। उन्‍होने मीडिया पर आरोप लगाया कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। मैंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं कहा है।

उनके बयान का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी ने कहा है कि ममता बनर्जी को अपने दिये गये बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग की गई उनकी भाषा न सिर्फ अलोकतांत्रिक है बल्कि असहनीय भी है। हम इसका विरोध करते हैं।

इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे प्रदेश में अस्‍पतालों की स्थिति अच्‍छी है साथ ही उन्‍होने डॉक्‍टरों से अपील की है कि डॉक्‍टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाना चाहिए जिससे कि वह ग्रामीण लोगों का इलाज कर सकें। उन्‍होने डॉक्‍टरों को प्रोत्‍साहन देते हुए कहा है कि अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में जायेंगे तो हम आपको 'इन्‍सेंटिव' भी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+