प्रधानमंत्री आर्थिक पैकेज नहीं देते तो क्‍या उन्‍हें पीट दूं: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
नई दिल्‍ली। लगता है यह दौर ही ऐसा चल रहा है जब‍ नेताओं की जुबान फिसल रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाना बनाया है। ममता ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि 'मैंने आर्थिक पैकेज पाने के लिए प्रधानमंत्री से दस बार मुलकात की लेकिन फिर भी वह नहीं सुनते तो क्‍या मैं उन्‍हें पीट दूं। अगर मैं उन्‍हें पीटूंगी तो लोग मुझे गुंडा कहेंगे।

देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह के बयान देने से उनकी आलोचना हो रही है। इसके अलावा उन्‍होने सिलेंडरों की संख्‍या सीमित किये जाने और खुदरा में विदेशी निवेश की अनु‍मति दिये जाने पर सरकार को जनविरोधी कहा। उन्‍होने कहा कि हम ऐसे मुद्दों पर सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। उन्‍होने कहा कि उर्वरकों की कीमत बढ़ना किसानों के नजरिए से कभी भी सही नहीं होता। यह सीधे-सीधे उत्‍पादन पर असर डालता है। मैंने इस मसले पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। उन्‍होने कहा कि हम किसानों की समस्‍याओ को देखते हुए अपने राज्‍य में उर्वरक फैक्‍ट्री लगवाना चाहते हैं लेकिन इसमें अभी और भी वक्‍त लगेगा।

ममता बनर्जी ने डीज़ल की कीमतें बढ़ाये जाने पर सरकार की निंदा की और कहा कि जनविरोधी कार्यों में हम सरकार का साथ नहीं देंगे। वहीं प्रधानमंत्री पर की गई इस अभद्र टिप्‍पणी पर सीपीएम नेता सलीम ने कहा है कि ममता बनर्जी की जु‍बान बैं‍डिट क्‍वीन जैसी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+