ओवैसी की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई गयी

ओवैसी की 14 दिन की हिरासत आज समाप्त हो गयी थी जिसके बाद उन्हें मुंसिफ मजिस्ट्रेड की अदालत में पेश किया गया था। जहां उनकी न्यायिक हिरासत दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ ओवैसी की गिरफ्तारी से शहर में ओवैसी के समर्थकों में बड़ा रोष है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिससे कि पांच या इससे अधिक लोग एक जगह एकत्र नहीं हो सकते हैं।
हिन्दुओं के खिलाफ घृणास्पद स्पीच देने के अलावा ओवैसी पर हिंदु देवी देवताओं के अपमान का भी आरोप है। शिकायतो के आधार पर अलग-अलग पुलिस थानों में ओवैसी के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications