रेस्‍त्रां जहां वेटर की जगह बिकनी बेब्‍स करती हैं सर्व

हम हर हफ्ते आपको एक से एक बेहतरीन और अजब-गजब रेस्‍त्रां की सैर कराते हैं। टॉयलेट से लेकर निर्वस्‍त्र लड़कियों पर भोजन परोसने वाले रेस्‍त्रां के बाद आज हम आपको लेकर चल रहे हैं बिकनी रेस्‍त्रां में। जैसा कि नाम से ही आप समझ गये होंगे कि इसके अंदर क्‍या होने वाला है। फिर भी एक शाम इस रेस्‍त्रां के नाम करने में कोई बुराई नहीं है।

हम जिन रेस्‍त्रां की बात कर रहे हैं, वहां वेटर सिर्फ महिलाएं होती हैं और वो भी बिकनी में। दुनिया में तीन प्रसिद्ध रेस्‍त्रां इस सीरीज में शामिल हैं। पहला अमेरिका का हॉट चिक-अ-लाटे, जो डेनवर में है। दूसरा अमेरिका में ही सीटल टकोमा में बिकनी बारिस्‍ता और तीसरा चिली के सैंटियागो में कैफेज़ कोन पियरनस के नाम से फेमस हैं।

इन रेस्‍त्रां का मुख्‍य उद्देश्‍य भोजन के साथ मौज-मस्‍ती परोसना है। जैसे ही आप अंदर घुसेंगे आपको सुंदर सी बिकनी बेब आपका स्‍वागत किस करते हुए करेगी। फिर वो आपके हाथों में हाथ डालकर आपको टेबल तक ले जायेगी। यदि आप रेस्‍त्रां के अंदर कसीनो या बार टेबल तक जाना चाहते हैं, तो वहां तक भी आपको ये बिकनी बेब लेकर जायेगी। अब जितनी देर आप रेस्‍त्रां में समय बितायेंगे ये लड़की आपके साथ रहेगी।

उसके अलावा कई अन्‍य बिकनी बेब्‍स आपका मनोरंजन करते हुए आपके लिये ड्रिंक्‍स, कॉफी, भोजन आदि परोसेंगी। मौज मस्‍ती से भरे इस रेस्‍त्रां में डिस्‍को और बार डांस भी होता है। यदि आप नाचना चाहें तो आप इन लड़कियों के साथ नाच भी सकते हैं। इनमें बिकनी बारिस्‍ता सिर्फ ड्रिंक्‍स, स्‍नैक्‍स और कॉफी सर्व करता है।

रेस्‍त्रां जहां निर्वस्‍त्र लड़कियों पर परोसा जाता है स्‍नैक्‍स

बिकनी बारिस्‍ता में आपका स्‍वागत है

बिकनी बारिस्‍ता में आपका स्‍वागत है

अमेरिका के बिकनी बारिस्‍ता ग्राहकों को कुछ इस प्रकार आकर्षित करते हैं। एक लड़की बिकनी पहन कर हाईवे पर खड़ी हो जाती है, जिसके हाथ में कॉफी का पोस्‍टर होता है। इसे देख हाईवे पर जा रहे लोग रुक कर कॉफी पीने के साथ-साथ मनोरंजन करते हैं। अमेरिका के हाईवे पर आपको इस तरह से कई लड़कियां मिल जायेंगी। इनको देखकर कई अन्‍य रेस्‍त्रां ने भी यही तरीका आजमाना शुरू कर दिया है, लेकिन वो रेस्‍त्रां सामान्‍य होते हैं।

बाइक पर प्रचार

बाइक पर प्रचार

में अलग से एक टीम होती है, जिसका काम रेस्‍त्रां का प्रचार करना होता है। यह अलग-अलग ढंग से प्रचार करते हैं। कई बार बाइक लेकर बिकनी बेब्‍स शहर में निकल जाती हैं और लोगों को रेस्‍त्रां के बारे में बताती हैं। यह तस्‍वीर उन्‍हीं लड़कियों की है, जो बाइक के माध्‍यम से प्रचार करती हैं। पीछे आप रेस्‍त्रां का बोर्ड देख सकते हैं।

वेटरेस इन बिकनी

वेटरेस इन बिकनी

ये तस्‍वीरें हैं उन वेटरेस की, जो यहां काम करती हैं। कुछ इसी अंदाज में ये ग्राहकों का स्‍वागत करती हैं और उन्‍हें अंदर ले जाकर उनकी खातिर भी। फिर चाहे लंच का समय हो या डिनर का या फिर आप सिर्फ कॉफी पीने ही क्‍यों न आये हों। आपकी सेवा में ये लड़कियां हमेशा तत्‍पर रहेंगी।

हॉट चिक-अ-लाटे

हॉट चिक-अ-लाटे

ये रेसत्रां अमेरिका के डनवर में है। यहां का कॉन्‍सेप्‍ट भी बिकनी बारिस्‍ता के जैसा ही है। यहां पर जैसे ही आप एंट्री लेंगे एक से एक हॉट लड़कियां आपका स्‍वागत करेंगी और फिर आपको टेबल तक ले जायेंगी। आप को जो कुछ भी ऑडर करना है, इन्‍हीं को ऑर्डर करना होगा। कोई वेटर आपके पास नहीं आयेगा।

जापान में इकाबारु

जापान में इकाबारु

ऐसा ही एक रेस्‍त्रां जापान में है। उसका नाम है इकाबारु। इस बार में हर शाम बिकनी बेब्‍स रंगीन करती हैं। पेग बनाने से लेकर भोजन परोसने तक का काम उन्‍हीं का होता है।

हॉट चिक-अ-लाटे के अंदर

हॉट चिक-अ-लाटे के अंदर

चिक-ए-लाटे के अंदर जाने पर आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है। इस रेस्‍त्रां के अंदर रौशनी काफी कम रखी जाती है। जैसा कि आम तौर पर आपने बार-रेस्‍त्रां में देखा भी होगा।

ऐसे होती है सेवा

ऐसे होती है सेवा

आपकी सेवा में कई बार यहां एक से अधिक लड़कियां भी आ जाती हैं। अपके के लिये कॉफी सर्व करने के अलावा यदि आप पेग बनवाना चाहते हैं, तो वो भी आपको ये लड़कियां ही बनाकर देंगी।

ऐसे आती हैं वेट्रेस

ऐसे आती हैं वेट्रेस

यहां आप देख सकते हैं कि किस तरह से वेट्रेस आती हैं। ये लड़कियां पूरे समय बिकनी में रहती हैं और लोगों का मनोरंजन भी करती हैं। जरूरत पड़ने पर ग्राहकों के साथ डांस भी करती हैं।

बिकनी बारिस्‍ता की खासियत

बिकनी बारिस्‍ता की खासियत

इस रेस्‍त्रां में अगर कुछ स्‍पेशल है तो वो है कॉफी। इसके अलावा स्‍नैक्‍स, कोल्‍ड ड्रिंक्‍स व फास्‍ट फूड भी रहता है, लेकिन उनका स्‍वाद लगभग आम रेस्‍त्रां जैसा ही होता है।

बिकनी बारिस्‍ता

बिकनी बारिस्‍ता

यह है बिकनी बारिस्‍ता होटल के बाहर का नज़ारा। पूरे अमेरिका में 123 बिकनी बारिस्‍ता हैं। हर शहर में आपको एक न एक जरूर मिल जायेगा। ये ज्‍यादातर हाईवे पर होते हैं। सीटल में सबसे ज्‍यादा सेंटर हैं। यहीं से इस कॉन्‍सेप्‍ट की शुरुआत हुई थी।

65 प्रकार की कॉफी

65 प्रकार की कॉफी

बिकनी बारिस्‍ता असल में अपनी कॉफी के लिये फेमस है। यहां पर आपको 65 प्रकार की कॉफी मिल सकती हैं। कॉफी के नाम भी अजब-गजब हैं। कुछ कॉफी के नाम शहरों के नाम पर हैं, तो कुछ जानवरों के नाम पर तो कुछ लोगों के व्‍यवहार के नाम पर।

कॉफी बनाने वाली भी बिकनी में

कॉफी बनाने वाली भी बिकनी में

इस रेस्‍त्रां के मेन हॉल में ही नहीं बल्कि यदि आप रेस्‍त्रां के किचन में भी जायेंगे तो वहां भी लड़कियां बिकनी में ही मिलेंगी। यहां कॉफी बनाने वाली लड़कियां भी बिकनी में ही होती हैं।

खिड़की से बुलाती हैं लड़कियां

खिड़की से बुलाती हैं लड़कियां

इस रेस्‍त्रां की खि‍ड़कियां खुली रहती हैं, जहां पर लड़कियां बैठी रहती हैं और आने-जाने वालों को पुकार कर रेस्‍त्रां में आने का न्‍योता देती हैं। यहां आने वाले लोग ज्‍यादातर युवा ही होते हैं।

बिकनी बारिस्‍ता जैसे

बिकनी बारिस्‍ता जैसे

अमेरिका में बिकनी बारिस्‍ता की तरह कई अन्‍य रेस्‍त्रां भी हैं, जो बहुत ज्‍यादा फेमस नहीं हैं। उनके नाम महज इलाके के लोगों तक ही सीमित हैं। बिकनी बारिस्‍ता अपनी लंबी चेन के कारण फेमस हुआ। साथ ही यहां के खाने की क्‍वालिटी भी बेहतरीन है।

बिकनी बारिस्‍ता

बिकनी बारिस्‍ता

यह है बिकनी बारिस्‍ता होटल के बाहर का नज़ारा। पूरे अमेरिका में 123 बिकनी बारिस्‍ता हैं। हर शहर में आपको एक न एक जरूर मिल जायेगा। ये ज्‍यादातर हाईवे पर होते हैं। सीटल में सबसे ज्‍यादा सेंटर हैं। यहीं से इस कॉन्‍सेप्‍ट की शुरुआत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+