Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कमोड में परोसते हैं चाउमिन, चाव से खाते हैं लोग

टोकयो। हेडलाइन पढ़ते ही आपके मन में सिर्फ एक शब्‍द गूंजा होगा, ओ..फो इतने गंदे भी होते हैं ! और फिर आपके मन में एक उत्‍सुकता जागी होगी कि आखिर ये है क्‍या और आपने झट से इस लिंक पर क्लिक कर दिया होगा। खैर अब क्लिक किया ही है, तो खबर को पूरा पढ़े बगैर जाइयेगा नहीं, क्‍योंकि हम बात कर रहे हैं दुनिया के एक अजीब-ओ-गरीब रेस्‍त्रां की, जहां कमोड में भोजन परोसा जाता है और लोग चाव से खाते भी हैं।

हम बात कर रहे हैं जापान के मॉडर्न टॉयलेट रेस्‍त्रां की, जिसका इंटीरियर पूरी तरह टॉयलेट नुमा है। यहां पर विभिन्‍न प्रकार के कमोड, वॉशबेसिन, बाथ टब, आदि बने हुए हैं। फर्श से लेकर दीवारों तक आपको टॉयलेट का लुक दिखेगा। टेबल पर सलाद रखने के लिये फ्लश लैटरीन की सीट तो बैठने के लिये कमोड बने हुए हैं।

बात अगर भोजन की आती है तो इस रेस्‍त्रां में आप कुछ भी ऑर्डर करेंगे, वेटर वो चीज़ कमोड, बाथ टब, वॉश बेसिन, बकेट, आदि के आकार के बने बाउल में लाकर देंगे। जिस प्‍लेट में आप खायेंगे उसका आकार भी फ्लश लैटरीन की सीट के जैसा ही होता है।

अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे रेस्‍त्रां में कौन भोजन करने जाता होगा। तो हम आपको बता दें कि यह जापान के टॉप रेस्‍त्रां में से एक है, जिसकी चेन ताईवान और हांग-कांग तक में है। इतनी बड़ी चेन को देखते हुए आप इसके ग्राहकों की संख्‍या का अनुमान लगा सकते हैं।

आगे पढ़ें- रेस्‍त्रां जहां नग्‍न लड़कियों के ऊपर परोस्‍ते हैं स्‍नैक्‍स | जहां वेटरों के सिर पर होते हैं कंडोम।

मॉडर्न टॉयलेट रेस्‍त्रां

मॉडर्न टॉयलेट रेस्‍त्रां

इस रेस्‍त्रां में कहीं भी आपको टेबल या चेयर नहीं मिलेगी। डाइनिंग टेबल की डिजाइन फ्लश सीट की तरह और चेयर कमोड जैसी।

देखिये किस तरह कमोड नुमा बाउल में परोस्‍ते हैं डिश

देखिये किस तरह कमोड नुमा बाउल में परोस्‍ते हैं डिश

देखिये किस तरह कमोड नुमा बाउल में भोजन की डिशें परोसी जाती हैं। एक भी बाउल आपको साधारण नहीं मिलेगा।

मॉडर्न टॉयलेट के अंदर की झलक

मॉडर्न टॉयलेट के अंदर की झलक

इस रेस्‍त्रां में आप कुछ भी ऑर्डर करेंगे, वेटर वो चीज़ कमोड, बाथ टब, वॉश बेसिन, बकेट, आदि के आकार के बने बाउल में लाकर देंगे। जिस प्‍लेट में आप खायेंगे उसका आकार भी फ्लश लैटरीन की सीट के जैसा ही होता है।

एक अलग टाइप का है यह रेस्‍त्रां

एक अलग टाइप का है यह रेस्‍त्रां

यह अपने आप में विश्‍व का अनोखा रेस्‍त्रां है, जहां की हर चीज अलग है। मेनू तक एकदम अलग है। मेनू की डिशों में नाम टॉयलेट में रखी जाने वाली वस्‍तुओं से जुड़े हैं।

बाथ टब में डिश

बाथ टब में डिश

बाथ टब में यह डिश परोसी गई है। इससे निकालने वाले स्‍पून की डिजाइन भी एकदम अलग है।

क्‍या अब आप इस रेस्‍त्रां में जाना पसंद करेंगे

क्‍या अब आप इस रेस्‍त्रां में जाना पसंद करेंगे

हम अंत में आपसे सवाल पूछते हैं। अगर आपको मौका मिले तो क्‍या आप इस रेस्‍त्रां में जाकर भोजन करना पसंद करेंगे?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+