राहुल गांधी बने कांग्रेस के उपाध्यक्ष, भाजपा को लगी मिर्ची
जयपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस ने आखिरकार राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दे ही दी। कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी का कद अब सोनिया गांधी के बाद हो गया है अब वो पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे। यह फैसला जयपुर में आयोजित चिंतन शिवर में लिया गया, जिसके बाद अगर सबसे ज्यादा मिर्ची लगी है तो वो है भारतीय जनता पार्टी।
राहुल गांधी के उपाध्यक्ष चुने जाने से पहले ही दिल्ली के 10 जनपथ में आतिशबाजी, ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गये थे। उसके बाद देर रात तक चली कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक के बाद जब यह ऐलान हुआ तो कांग्रेस के लगभग सभी कार्योलयों पर ढोल बजने लगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
राहुल को उपाध्यक्ष चुने जाने पर अभी तक भाजपा को छोड़ किसी भी पार्टी से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सिर्फ भाजपा ही ने कटाक्ष भरा है। भाजपा के कटाक्ष से साफ जाहिर हो रहा है कि उसे इस बात से मिर्ची लगी है। भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से कहा कि राहुल तो पहले से ही कांग्रेस में नंबर 2 पर थे, इसमें नई बात क्या है। दूसरी बात राहुल को जिम्मेदारी देने से देश या कांग्रेस का कोई भला नहीं होने वाला है।
वैसे सच पूछिए तो अगर युवा चेहरों की बात करें तो कहीं न कहीं भाजपा राहुल के ऊपर उठने से असुरक्षित महसूस कर रही है, क्योंकि उसके पास फिलहाल कोई भी मजबूत युवा चेहरा नहीं है, जो पार्टी को 2014 के चुनाव में आगे ले जा सके।













Click it and Unblock the Notifications