वापस लौटी सर्दी, पहाड़ो पर बर्फ, दिल्ली में ओले
नई दिल्ली। मकर संक्रान्ति के बाद से सूरज देवता का असर उत्तर भारत में देखा जा रहा था लेकिन अचानक से गुरूवार को मौसम ने पलटा खाया और सर्दी वापस आ गयी जिसके कारण वो लोग जो भारी-भरकम कपड़ों से दूर भाग रहे थे फिर से पहनने को मजबूर हो गये हैं। मालूम हो कि गुरूवार को पहाड़ों पर बर्फ गिरने से सर्दी एकदम से बढ़ गयी है तो वहीं दिल्ली के मैदानी इलाकों में ओले गिरने की खबर है।
जिसकी वजह से मौसम विभाग ने इशारा दिया है कि सर्दी वापस आ सकती है इसलिए लोग सचेत रहें। उत्तर भारत में कई जगह बर्फीली हवाएंचलने की खबर हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, मुजफ्फरनगर, गुड़ंगाव में कई जगहों पर ओले गिरे हैं। अकस्मात ओलों की बारिश से किसान एकदम डर गया है क्योंकि यह ओले फसलों के लिए अच्छे नहीं हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भू्स्खलन की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग की ओर से आम आदमी को हिदायत दी है कि वो सर्दी से बचकर रहे और सावधानी बरतें क्योंकि जरा सी आसावधानी कई बीमारियों को दावत दे सकती हैं। विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिन सर्दी की चपेट में रहेंगी और तूफानी हवाएं चलती रहेंगी।













Click it and Unblock the Notifications