भाजपा के चुनावी कमांडर होंगे 3डी नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भी जम्‍मू से लेकर कन्‍या कुमारी तक और मुंबई से लेकर गुवाहाटी तक हर जगह नरेंद्र मोदी दिखने वाले हैं। यह कमाल होगा मोदी की 3डी टेक्‍नोलॉजी का, उनके मुखौटों का, जो देश भर में लोगों को बतायेंगे कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है। जी हां ऐसा ही कुछ होने की संभावना नजर आ रही है, क्‍योंकि भाजपा ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना चुनावी कमांडर नियुक्‍त करने का मन बना लिया है।

खबर मिली है कि पार्टी के अधिकांश वरिष्‍ठ नेता यह चाहते हैं कि पार्टी मोदी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़े और यह कांग्रेस के लिये कहीं न कहीं खतरे की घंटी है। वो कांग्रेस जो राहुल गांधी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। मीडिया में खबर आयी है कि चुनाव संचालन समिति की कमान मोदी के हाथ में इसलिये दी जायेगी, क्‍योंकि उन्‍होंने गुजरात में लगातार तीसरी बार जीत कर यह सिद्ध कर दिया है कि वो इस काम में कितने माहिर हैं।

Narendra Modi

हालांकि उन्‍हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाये जाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस चर्चा से पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता बच भी रहे हैं। खैर इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर मोदी की अगुवाई में भाजपा ने चुनाव में विजय हासिल कर ली, तो वही देश के अगले प्रधानमंत्री भी होंगे। चुनावी कमान सौंपे जाने पर सिर्फ भाजपा के नेता ही नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ ने भी हामी भर दी है। संघ का मानना है कि मोदी को चुनावी कमान सौंपने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+