मायावती के मायावी आंसू, कीमत बढ़ोतरी का किया विरोध

Mayawati
नयी दिल्ली। सरकार को बाहर से समर्थन दे रही सपा और बसपा ने एकबार फिर सरकार के फैसले का विरोध किया है। इन दोनों ही दलों ने सरकार द्वारा डीजल की कीमतों को बाजार के हवाले छोड़ने के सरकार के फैसले का विरोध किया है। लेकिन हमेशा से सरकार के संकटमोचन कहे जाने वाले सपा और बसपा के ये विरोधी बोल महज बयानबाजी दिख रहे है।

बीएसपी सुप्रिमों मायावती ने केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि सरकार डीजल और रसोई गैसों के दाम में बढ़ोतरी करके आम जनता पर इसका बोझ डाल रही है। डीजल का बाजार के हवाले करने के सरकार के फैसला का विरोधकरते हुए मायावती ने कहा कि सरकार ना केलव तेज कंपनियों को डीजल के दामों में बढ़ोतरी का अधिकार दे रही है बल्कि समय-समय पर उन कंपनियों को अपने मुताबिक कीमतों में इजाफे के लिए खुली छूट भी कर रही है।

वही रसोई गैंस की संख्या 6 से बढ़ाकर केलव 9 करने के सरकार के फैसले को अनुचित बताया है। मायावती ने केन्द्र सरकार के खिलाप बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रति महीने एक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं करना आम लोगों के साथ ज्यादती है।सरकार की रणनीति का हवाला देते हुए बीएसपी की मुखिया ने कहा कि सरकार हरबार चुनाव से पहले लोगों को लुभाने के लिए नई स्कीम लाकर लोगों को प्रलोभन देने का काम करती है।

लेकिन उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि इस बार 2014 के चुनावों में कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।कीमत बढ़ोतरी के मुद्दे पर सरकार से समर्थन वापस लेने की बात पर बीएसपी मुखिया बात बात को गोल-मोल घुमाती नजर आई। मायावती ने कहा कि हम समर्थन वापस लेकर वो सरकार से मौका छीनना नहीं चाहती है। उन्होने कहा कि वो चाहती हैकि यूपीए सरकार को मौका मिले। वही सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने भी सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होने कहा कि वो संसद से लेकर सड़क तक सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+