दिग्विजय सिंह ने कहा- अपनी भूमिका खुद तय करेंगे राहुल

सोनिया गांधी के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह पहले की तरह ही पार्टी की सर्वोच्च नेता रहेंगी। इसके पहले राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी का नेतृत्व करने की इच्छा जताई थी। वह एनएसयूआई के भी नेता हैं। खास बात है कि इस चिंतन शिविर में इस बार एनएसयूआई के 160 सदस्य शामिल किये गये हैं जबकि इसके पहले कांग्रेस के किसी भी सम्मेलन में युवा प्रतिनिधियों की संख्या 10 से ज्यादा नहीं होती थी।
लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के मित्र दल और सहयोगी कौन-कौन होंगे उन्होने इस पर कुछ भी साफतौर से कहने से इंकार कर दिया और कहा कि इस पर भी शिविर में चर्चा होगी और हम इस पर निर्णय लेंगे। जयपुर में चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 350 प्रतिनिधि इकत्र हो रहे हैं। इस पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं कि कांग्रेस क्या रणनीति अपनाती है। वहीं कांग्रेस में पीढ़ीगत नेतृत्व के परिवर्तन को लेकर लोग आश्वस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications