तस्‍वीरों में देखें: तहरीर चौक बना इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तानी मूल के कनाडाई नागरिक ताहिर-उल-कादरी अपने लाखों समर्थकों के साथ पाकिस्‍तान की संसद के सामने धरना दे रहे हैं और पाक राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी से इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं। जिससे इस्‍लामाबाद भी अब मिश्र का तहरीर चौक बन गया है। गौरतलब है कि परिवर्तन की क्रांति तहरीर चौक से ही प्रारंभ हुई थी और धीरे-धीरे अरब के कई देशों में फैल गई।

वहीं ताहिर उल कादरी और उनके विरोध प्रदर्शन के बारे में आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि हम उनके समर्थकों को यहां से हटाने के लिए बल प्रयोग नहीं करेंगे। जरदारी ने यह बयान ऐसे समय दिया जब उम्‍मीद की जा रही थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाक सरकार बल प्रयोग कर सकती है। का‍दरी का कहना है कि हम तब तक यहां बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक की वर्तमान सरकार इस्‍तीफा नहीं दे देती और सभी राज्‍यों की विधानसभाएं भंग नहीं कर देती है।

कादरी का कहना है कि पाकिस्‍तान को एक भ्रष्‍टाचार मुक्‍त मुल्‍क बनना चाहिए। जिसके लिए जनता उनका समर्थन कर रही है। हालांकि पाक राष्‍ट्रपति ने उनकी सभी मांगो को अस्‍वीकार कर दिया है। पिछले कुछ समय पहले ही पाक प्रधानमंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया था लेकिन कोर्ट के आदेश की तत्‍काल तामील नहीं की गई। ताहिर-उल-कादरी और उनके समर्थक इस्‍लामाबाद में डटे हुए हैं।

पाकिस्‍तान इस समय घरेलू और बाहरी दोनों ही मोर्चों पर घिरा हुआ है। जहां उसकी जनता ही वर्तमान सरकार का विरोध कर रही है। वहीं भारत के सैनिकों के साथ किये गये कृत्‍य के कारण उस पर दबाव बन गया है, जिसके परिणाम स्‍वरूप उसने भारत से बा‍तचीत करने का मन बनाया है।

इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के शहर इस्‍लामाबाद में लगभग एक लाख समर्थक ताहिर-उल-कादिर के नेतृत्‍व में प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद में पाकिस्‍तान की जनता राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी के इस्‍तीफा देने की मांग कर रही है।

इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद

प्रदर्शन स्‍थल को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित बनाया गया है।

इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद

पाक मीडिया में ताहिर उल कादरी का आंदोलन छाया हुआ है।

इस्‍लामाबाद

इस्‍लामाबाद

ताहिर उल कादरी कहा कहना है कि उन्‍हें 10 लाख लोगों का समर्थन प्राप्‍त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+