LOC पर संयम रखा जायेगा: पाकिस्तान

नई दिल्ली। LOC पर हुए पाक की नापाक हरकत से भारत में आग लगी हुई है लेकिन दोनों ही देश इस मुद्दे को बात-चीत से सुलझाना चाह रहे हैं, इसी क्रम में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य कमांडरों ने फोन पर बातचीत की और अपने 10 मिनट तक चले वार्तालाप में पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि वो अपने सैनिकों को एलओसी पर संयम रखने को कहेगा।

पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि वो हालात को बिगड़ने नहीं देगा, पाक ने तो यह भी कहा कि उसे आदेश दे भी दिया है। इससे पहले पाकिस्तानी विदेशी मंत्री हिना रब्बानी खार ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत-पाकिस्तान का मसला उठाकर सबको चौंका दिया।

हिना ने कहा कि भारत जानबूझ कर उकसाने वाली हरकत कर रहा है, वो युद्ध चाहता है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहा है। इसलिए एलओसी पर जो कुछ भी हो रहा है उसका जिम्मेदार केवल भारत है।

हिना की बात के बाद सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने पाकिस्तान की सारी बातों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा रेखा पर भारत नहीं पाकिस्तान गलत काम कर रहा है। भारत सिर्फ मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान नियंत्रण रेखा पार नहीं करते हैं। वहीं पीएमओ कार्यलाय की ओर से भी कहा गयाहै कि पाकिस्तान के साथ अब कोई रियायत नहीं बरती जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+