LOC पर फायरिंग, एंटनी से की पीएम से बात

कल जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी तो वही आज रक्षामंत्री एके एंटनी ने भी आज पीएम से इस मुद्दे पर बात की। एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने इस पूरे मामले की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। वही इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री एंटनी ने पूरे मामले पर सेना प्रमुख बिक्रम सिंह से भी बात की।
दरअसल कल रात एकबार फिर से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लघंन करते हुए फायरिंग की गई। जिसके जबाव में भारत की ओर से भी जबावी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। जिसके बाद पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया की भारत की ओर से की गई जबावी फायरिंग में एक पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गया। इस पूरे मामले के बाद रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री से बात करते हुए उन्हें सीमा पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
वही पाक की ओर से लगातार हो रही सीजफायर के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है,जिसके बाद कल प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी चुप्पी तोड़ी ओर कहा कि भारतीय सैनिको की बर्बरता से हत्या करने के बाद पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते समान्य नहीं रह सकते। वही सेना प्रमुख ने भी पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान से भारतीय सेना अपने तरीके से निपटेगी।












Click it and Unblock the Notifications