आज शहीद हेमराज के परिजनों से मिलेंगे जनरल बिक्रम सिंह
नई दिल्ली। पूरा देश पाकिस्तान की बर्बरता पर उबल रहा है, हर हिंदुस्तानी के मन में बस पाकिस्तान के लिए नफरत ही दौड़ रही हैं वहीं थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने फैसला किया है कि वो आज शहीद लांस नायक हेमराज के घर जायेंगे जिनका सिर पाकिस्तान अपने साथ ले गया है।
मालूम हो कि शहीद हेमराज की मां और पत्नी अनशन पर बैठ गयी थी उनका कहना था कि पहले शहीद का सिर लेकर आओ तब ही वो अन्न का एक भी दाना खायेंगी। दोनों लोगों ने कहा था कि थलसेना प्रमुख उनसे खुद वादा करें कि वो शहीद हेमराज का सिर जरूर लेकर आयेंगे। इसलिए आज विक्रम सिंह हेमराज के घर पर जायेंगे।
वहीं इससे पहले कई राजनेताओं ने भी शहीद के घर का दौरा किया है। भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज भी शहीद के घर पहुंची थीं उन्होंने कहा था कि भारत को हेमराज के एक सिर के बदले पाकिस्तान के दस सिर लेकर आने चाहिए। जिसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी और उन सब से संवेदनशील मुद्दे पर हिंसक और आक्रामक बयान ना देने की गुजांरिश की थी।
वहीं दूसरी ओर से पाकिस्तान की ओर से जरा भी नरमी नहीं बरती गयी है। ब्रिेगेडियर फ्लैग मीटिंग में भी उनके तेवर काफी चढ़ हुए थे। उन्होंने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है को वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को लेकर भारत का रूख एकदम कड़ा है, पाक को हर हालत पर अपने किये का जवाब देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications